बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over mechanic death in Agra

VIDEO: मैकेनिक की मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:47 PM IST
Uproar over mechanic death in Agra
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में रविवार को बीसी (उधारी) के रुपये मांगने गए मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजन ने क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वारदात के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के बेटे आकाश शर्मा ने बताया कि उनके पिता दिनेश शर्मा (55) खराद और लेथ मशीन की मरम्मत का कार्य करते थे। परिवार के अनुसार दिनेश ने क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को उधारी के करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे। रविवार सुबह वह रुपये मांगने उसके घर गए थे। परिजन का आरोप है कि रुपये मांगने पर दिनेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें करंट लगाया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के बेटे आकाश को फोन कर कहा कि 'तुम्हारे पापा को उल्टी हो गई है, जल्दी आ जाओ।' जब आकाश मौके पर पहुंचा तो पिता मृत पड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पक्ष ने शव को घर के बाहर फेंक दिया। यह देखकर परिवार और मोहल्ले के लोग भड़क गए। मृतक की पत्नी मंजू शर्मा शव से लिपटकर बिलखती रहीं। बेटे-बेटियां आरोपी को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन ने शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। एंबुलेंस को भी रोक दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोपहर में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Korba News: वॉश बेसिन के नीचे छिपा बैठा था विषैला सांप, आरसीआरएस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: बड़े बजट से मरीजों की सुविधाओं के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी गईं

13 Jul 2026

Bageshwar: नगर व्यापार मंडल की बैठक में पुराना हिसाब सार्वजनिक, पूर्व कार्यकारिणी को लीगल नोटिस भेजने का प्रस्ताव पारित

13 Jul 2026

VIDEO: तेज धूप के साथ उमस बढ़ी, तीन से चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

13 Jul 2026

कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद

13 Jul 2026
विज्ञापन

बबुरी में 16 जुलाई से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा; VIDEO

13 Jul 2026

करोड़ों की सड़क पर मौत के खंभे, हर सफर बना जोखिम भरा; VIDEO

13 Jul 2026
विज्ञापन

कीचड़ से पटी सड़क, फिसलकर गिर रहे स्कूली बच्चे; VIDEO

13 Jul 2026

नाला नहीं खुला तो 16 जुलाई को जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान; VIDEO

13 Jul 2026

बारिश से खेतों में दिखने लगी रौनक, रोपनी में जुटे किसान; VIDEO

13 Jul 2026

अजय राय बोले- जिम्मेदारों पर दर्ज होना चाहिए हत्या का मुकदमा

13 Jul 2026

VIDEO: लोक संस्कृति में रंगा हरेला मेला

13 Jul 2026

VIDEO: पद्म भूषण कोश्यारी ने मेधावी छात्राओं को दिया विकसित भारत का गुरुमंत्र

13 Jul 2026

महेंद्रगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

कानपुर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ लोग घायल, मची चीख-पुकार

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू का दीक्षांत समारोह, शामिल होने के लिए पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

13 Jul 2026

VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन

13 Jul 2026

अमृतसर के होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

13 Jul 2026

फिरोजपुर में सफाई सेवकों का रोष प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

13 Jul 2026

फरीदाबाद: स्कूल में एक पद पर दो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पर मचा बवाल

13 Jul 2026

पटियाला में भाखड़ा में उतरे पांच दोस्त तेज बहाव में बहे, तीन बचाए, दो लापता

13 Jul 2026

Chhatarpur News: तेज रफ्तार गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस को मारी टक्कर, कई यात्री घायल; उपचार जारी

13 Jul 2026

फिरोजपुर देहाती हलके में छह सौ से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है-विधायक दहिया

श्री आनंदपुर साहिब के बनी टेंट सिटी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाडि़यां माैके पर पहुंचीं

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Delhi: आरपी सिंह का विपक्ष पर हमला, UCC, केजरीवाल और राम मंदिर पर दिया जवाब

13 Jul 2026

स्पीति घाटी के 'सीबकथॉर्न' को GI टैग, किसानों को बेहतर बाजार की आस

13 Jul 2026

चौसा, लंगड़ा, दशहरी... एक ही पेड़ पर 42 किस्म के आम

13 Jul 2026

ममदोट में सुबह से रिमझिम बारिश, धान की फसल को होगा लाभ

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed