{"_id":"6a561da8632ef8ce9b0ae57e","slug":"102-youths-selected-in-job-fair-organized-at-iti-in-shahjahanpur-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 550 युवाओं ने लिया हिस्सा, 102 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 550 युवाओं ने लिया हिस्सा, 102 का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 04:59 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के रोजा में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 102 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
मेले का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इससे प्रशिक्षित युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी अवधेश राम ने की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले में 550 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। जिसमें 102 का चयन किया गया। इस मौके पर एमआईएस मैनेजर संजीव कुमार, शोभना दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र सिंह, फोरमैन कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे। आभार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।