फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Female artists will also showcase their acting prowess.

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में महिला कलाकार भी करेंगी अभिनय, रानी मिश्रा निभाएंगी सीता का रोल

Mon, 21 Sep 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 01:20 AM IST
सार

ओसीएफ रामलीला के मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार करीब 12 महिला कलाकार विभिन्न किरदार निभाएंगी। यह परंपरा 30 वर्ष पहले संगीता गुप्ता द्वारा सीता का किरदार निभाने से शुरू हुई थी। रानी मिश्रा पांचवी बार सीता बनेंगी। अनन्या कौशल्या और चांदनी शूर्पणखा व मंदोदरी का अभिनय करेंगी।

विज्ञापन
Female artists will also showcase their acting prowess.
महिला कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला के मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंचन को लेकर महिला कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटी गईं हैं। प्रत्येक वर्ष महिला कलाकारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बार करीब 12 महिला कलाकार रामलीला में अलग-अलग किरदार करेंगी।
विज्ञापन


इनमें छात्राएं भी शामिल हैं, जो मंच पर अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक अंकित सक्सेना ने बताया कि 30 वर्ष पहले महिला रोल को पुरुष कलाकार निभाते थे। फिर संगीता गुप्ता ने सबसे पहले सीताजी का रोल निभाकर इस परंपरा को बदला। उसके बाद महिला कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


रानी फिर निभाएंगी सीताजी का किरदार
रामलीला मंचन में चिनौर की रहने वाली रानी मिश्रा सीताजी का रोल पांचवें वर्ष निभाएंगी। मंचन को लेकर वह पूर्वाभ्यास में जुटी हैं। कॉलेज समय में वह रामलीला देखने जाती थीं। उसके बाद उन्होंने मंचन करने के लिए कमेटी से संपर्क साधा। उनके आने पर सीताजी का रोल दिया गया। रानी बताती हैं कि माता सीता का किरदार त्याग, धैर्य, शक्ति और आत्मसम्मान का अद्वितीय प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनन्या करेंगी कौशल्या का अभिनय
ओसीएफ रामलीला में लाला तेली बजरिया निवासी अनन्या को इस वर्ष कौशल्या का किरदार दिया गया है। कक्षा 10 की छात्रा अनन्या के परिवार का रामलीला से कई वर्षों से जुड़ाव है। उनके पिता रामपाल चौबे रामलीला में राजा और मंत्री की भूमिका निभाते रहे हैं, जबकि मां राधा देवी पार्श्व गायिका हैं। परिवार से मिले रंगमंच के माहौल के बीच अनन्या भी अभिनय की तैयारी में जुटी हैं।

रजनी को मिले कई रोल
चिनौर निवासी रजनी अग्निहोत्री पिछले पांच वर्षों से ओसीएफ रामलीला की टीम से जुड़ी हैं। इस बार वह अनसुइया, अहिल्या, केवट व दक्ष की पत्नी समेत सखी-सहेलियों के किरदार निभाएंगी। पढ़ाई के साथ रामलीला में अभिनय का शौक रखने वाली रजनी बताती हैं कि उन्हें रामलीला से विशेष लगाव है। उनकी भांजी भी रामलीला मंचन में आती है। उन्हें झांकी में शामिल किया जाता है।


चांदनी बनेंगी शूर्पणखा और मंदोदरी
गदियाना निवासी चांदनी पिछले 10 से 12 वर्षों से ओसीएफ रामलीला की टीम से जुड़ी हैं। वह सुंदरी शूर्पणखा, मंदोदरी और विश्वमोहिनी का किरदार निभाएंगी। निजी स्कूल में शिक्षिका चांदनी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही रामलीला से लगाव रहा है। उनकी भतीजी और भतीजा भी अलग-अलग किरदार निभाते रहे हैं। वह अपने किरदाराें का पूर्वाभ्यास करने में जुटी हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed