{"_id":"6a5620724f31e0f1c209e18d","slug":"video-beri-employees-raise-slogans-against-xen-over-their-demands-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी
बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने अभियंता को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी।
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन एएचपीसी व की बेरी ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता बेरी को नोटिस सौंपा है।
इससे पहले यूनिट कार्यकारिणी की बैठक बेरी यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा की अध्यक्षता में हुई। संचालन यूनिट सचिव चंद्रकांत ने किया, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि मैन गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नोटिस दिया जाएगा। यूनियन ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार मांगपत्र और नोटिस देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बेरी यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा ने बताया ने बताया कि 12 अप्रैल, 4 जुलाई और 9 जुलाई को भी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यूनियन का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि बिजली लाइनों की सुरक्षा, सड़क क्रॉसिंग, जीएसएल गार्डिंग, खंभों के निरीक्षण, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और चोरी की घटनाओं पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा तकनीकी कर्मचारियों की कमी, कार्यालयों में कर्मचारियों के अनुचित स्थानांतरण तथा विभागीय संसाधनों के दुरुपयोग जैसे मुद्दे भी उठाए गए हैं। यूनिट सचिव चंद्रकांत ने कहा कि निगम में हो रही बिजली चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही फील्ड कर्मचारियों की कमी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है। वर्कर यूनियन की 14 जुलाई को हुई कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 17 जुलाई तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन की तरफ से सब यूनिट स्तर पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार का कार्य प्रभावित होने या अप्रिय घटना होने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस मौके स्टेट उप प्रधान बंसीलाल, सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव, यूनिट में उप प्रधान अमित हुडृडा, भूपेंद्र, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार, वेदपाल, विकास शर्मा, उमेद शर्मा, प्रवेश, जितेंद्र, देवेंद्र, मुबारिक, सुमित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।