{"_id":"6a561ae0a40788d365061685","slug":"dm-anjani-kumar-singh-taught-physics-to-the-students-in-lakhimpur-kheri-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: डीएम अंजनी कुमार सिंह बने शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाया भौतिक विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: डीएम अंजनी कुमार सिंह बने शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाया भौतिक विज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 04:47 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए इंटरमीडिएट की छात्राओं को भौतिक विज्ञान पढ़ाया। उनका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करना था।
जिलाधिकारी सीधे इंटरमीडिएट की कक्षा में पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड चालू कराया और डिजिटल पेन से छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने छात्रा माही और अंशिका से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके बाद सौम्या गुप्ता, माही रस्तोगी, अंशिका वर्मा और अनामिका वर्मा को गौस की प्रमेय हल करने को कहा। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल किया। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की और विषय की बारीकियों को सरल तरीके से समझाया।
शिक्षा के उद्देश्य और छात्राओं के सपने
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रटना नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि विषय को समझना और उसे व्यवहार में उतारना महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने छात्राओं के भविष्य के सपनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जीव विज्ञान वर्ग की छात्राओं से डॉक्टर बनने की इच्छा पूछी। इसी तरह, गणित वर्ग की छात्राओं से इंजीनियर बनने की आकांक्षा जानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।