{"_id":"6a561774f277f8a674033344","slug":"video-contract-workers-protest-continues-at-the-1500-mw-jhakri-project-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 1500 मेगावाट झाकड़ी परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 1500 मेगावाट झाकड़ी परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी
नवरत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम की 1500 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना में संविदा मजदूरों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। यूनियन ने दो टूक शब्दों में प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया और वर्ष 2025 का समझौता लागू नहीं किया गया तो आगामी 23 जुलाई को सभी मजदूर पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि प्रबंधन लगातार मजदूरों के हकों की अनदेखी कर रहा है। श्रम कानूनों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है, जिसे मजदूर वर्ग अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के कारण परियोजना में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा होता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधक की होगी। यूनियन के उपाध्यक्ष गुरदास और महासचिव कामराज ने बताया कि मजदूर पिछले लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन के अडिय़ल रवैये के कारण अब आंदोलन को तेज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 जुलाई की हड़ताल ऐतिहासिक होगी और जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।