{"_id":"6a5683d47879553c4a0610b3","slug":"video-cable-snaps-at-saraiya-railway-crossing-gate-three-hour-traffic-jam-ensues-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया रेलवे क्रॉसिंग के गेट बूम का तार टूटा, तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया रेलवे क्रॉसिंग के गेट बूम का तार टूटा, तीन घंटे लगा जाम
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर लगे रेलवे फाटक को बंद करते समय मंगलवार सुबह 11:30 बजे अचानक चक्के का केबल टूट गया जिससे एक छोर का फाटक बंद रहा जबकि दूसरे छोर खुला रह गया। गेटमैन ने इमरजेंसी स्लाइडर बूम लगा दिया और लगातार ट्रेनें निकालता रहा। जिससे सरैया और मरहला मार्ग छोर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच कुछ देर के लिए जैसे ही स्लाइडर बूम हटाकर फिर से बंद करने लगा तो वाहनों के निकलने के कारण अप-डाउन की दो ट्रेनें आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। वहीं आरपीएफ के न होने से गेट मैन की कई बार राहगीरों से नोकझोंक भी हुई। ऐसे में तीन घंटे तक सरैया मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर लगे रेलवे फाटक को बंद करने के दौरान गंगा बैराज छोर का रेलवे फाटक नहीं खुल सका ऐसे में मार्ग से गुजरने वाला दोनों छोर का यातायात फंस गया। इस बीच ट्रेनें आने की सूचना पर गेट मैन ने इमरजेंसी स्लाइडर बूम लगाकर यातायात को रोका और लगातार ट्रेनें निकालता रहा। इधर मरहला से गंगा बैराज और गंगा बैराज से मरहला की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। धूप के बीच तिलमिलाते हुए कई राहगीर गेट मैन केबिन में पहुंच गए जहां नोकझोंक हो गई।
किसी तरह से गेट मैन ने स्लाइडर बूम हटाया तो वाहनों का आवागमन शुरू हुआ इसी बीच दोपहर 1:10 बजे पर लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली राप्तीसागर सुपरफास्ट और कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली साबरमती स्पेशल ट्रेन आ गई लेकिन रेलवे फाटक बंद न होने के कारण दोनों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। ऐसे में गेट मैन ने वहां से गुजर रहे लोगों की मदद ली और दोनों ओर का यातायात रोक कर इमरजेंसी गेट बूम किसी तरह से बंद किया जिसके बाद ट्रेनें निकली। इस दौरान 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सरैया मार्ग पर जाम की स्थिति रही। वहीं जाम में दोनों छोर से तीन एंबुलेंस भी फंसी रही जिसमें दो एंबुलेंस में गंभीर मरीज थे दोनों एंबुलेंस को दूसरे मार्गों से निकाला गया। करीब डेढ़ बजे आरपीएफ व रेल कर्मी पहुंचे जिन्होंने टूटी केबल सही की जिसके बाद आरपीएफ ने सिविल पुलिस की मदद से जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।