{"_id":"6a562e3704c4dd402f0048f4","slug":"video-video-movement-continues-despite-ban-on-kinnaur-kailash-yatra-dev-samaj-holds-protest-rally-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक के बावजूद आवाजाही, देव समाज ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक के बावजूद आवाजाही, देव समाज ने निकाली रोष रैली
किन्नौर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद श्रद्धालुओं की कथित आवाजाही जारी है। इससे स्थानीय देव समाज और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मंगलवार को देव समाज और ग्रामीणों ने रिकांगपिओ में विशाल रोष रैली निकाली। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और अनधिकृत आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। यह ज्ञापन उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा और प्राकृतिक कारणों से इस वर्ष यात्रा पर रोक लगाई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक चोरी-छिपे प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पवित्र यात्रा को धार्मिक आस्था के बजाय पर्यटन और आर्थिक लाभ का माध्यम बना दिया है। कारदार परमेश्वर नेगी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किन्नौर की संस्कृति में देव आदेश सर्वोच्च माना जाता है और यात्रा को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। नेगी ने चेतावनी दी कि जब तक देव आदेश के सम्मान में किन्नौर कैलाश यात्रा को धरातल पर पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, तब तक स्थानीय समाज का संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।
किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक के बावजूद आवाजाही। देव समाज ने निकाली रोष रैली। सीएम, बागवानी मंत्री को डीसी के माध्यम से भेजा ज्ञापन। प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने की उठाई मांग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।