{"_id":"6a55debd88f989ef52045db5","slug":"video-nahan-chidawali-new-road-damaged-quality-concerns-sirmaur-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चिड़ावाली में नई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चिड़ावाली में नई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:31 PM IST
Link Copied
नाहन शहर के वार्ड नंबर-12 स्थित चिड़ावाली क्षेत्र में हाल ही में तैयार की गई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है। सड़क की सतह टूटने के बाद बजरी पूरे मार्ग पर फैल गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ओएल चौहान के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सड़क का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि सड़क पर बिखरी बजरी के कारण रोजाना वाहन चालक दुर्घटना के खतरे का सामना कर रहे हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान चिड़ावाली क्षेत्र में नाले की समस्या भी नगर परिषद के समक्ष उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ नाले की समस्या का भी शीघ्र समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।