{"_id":"6a55de2cc1fb4b2daf058e46","slug":"video-pandoh-bypass-approved-land-acquisition-to-begin-soon-mandi-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह बाईपास को केंद्र की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह बाईपास को केंद्र की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 PM IST
Link Copied
कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत लंबे समय से प्रस्तावित पंडोह बाईपास को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब परियोजना के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जबकि वन भूमि के अधिग्रहण के लिए वन (संरक्षण) अधिनियम (एफसीए) के तहत प्रस्ताव वन विभाग को भेज दिया गया है। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
पंडोह बाईपास की अलाइनमेंट पहले की योजना से बदल दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पंडोह बांध की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नया रूट तैयार किया, जिसे अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। नई योजना के अनुसार बाईपास की लंबाई करीब 3.75 किलोमीटर होगी।
इस परियोजना के तहत लगभग 900-900 मीटर लंबी दो सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर दो पुल भी बनाए जाएंगे। नई अलाइनमेंट जवाहर नवोदय विद्यालय के पास से होकर जाएगी और सुरंग के माध्यम से वाहन सीधे कैंची मोड़ के निकट निकलेंगे। इससे वाहनों को पंडोह बांध और बाजार क्षेत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
मौजूदा समय में किरतपुर-मनाली फोरलेन का अधिकांश यातायात पंडोह बाजार और बांध के समीप से गुजरता है। इससे अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और बांध की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। बाईपास बनने के बाद यातायात सीधे सुरंगों के माध्यम से संचालित होगा, जिससे बाजार में वाहनों का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि नई अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद निजी भूमि अधिग्रहण के लिए जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, वन भूमि से संबंधित एफसीए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए डंपिंग साइट का चयन भी किया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।