Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
Prisoner Undertrial Attacked In Patiala Central Jail Seven Inmates Assaulted Them Minor Dispute
{"_id":"6a55d86bea44cd8e2b052dac","slug":"video-prisoner-undertrial-attacked-in-patiala-central-jail-seven-inmates-assaulted-them-minor-dispute-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती पर कैंची-सुए से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती पर कैंची-सुए से हमला
पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली विवाद के बाद सात बंदियों ने एक कैदी और एक हवालाती पर कैंची और लोहे के सुए से हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट भी की गई। हमले में घायल दोनों बंदियों का राजिंदरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना त्रिपड़ी पुलिस ने हवालाती अजय कुमार की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान हवालाती साजन कुमार तथा कैदी हरमन कुमार, हीरा, गोला, मनी, जोबन जंग और मामा के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को बैरक में बंद कैदी अजय कुमार ने हवालाती अजय कुमार को बताया कि सुबह साजन कुमार ने उसे चप्पल मारी थी। दोनों जब इस बारे में पूछने पहुंचे तो मुर्गी अहाते के पास बैरक नंबर एक के सामने साजन कुमार हाथ में कैंची और हरमन कुमार लोहे का सुआ लिए खड़े थे। दोनों ने हमला कर दिया जबकि अन्य आरोपियों ने मारपीट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।