Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rain brings smiles to farmers' faces in Hansi; however, continuous rainfall could damage crops.
{"_id":"6a55d32bac60faa2ee006dec","slug":"video-rain-brings-smiles-to-farmers-faces-in-hansi-however-continuous-rainfall-could-damage-crops-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगातार बरसात हुई तो फसलों में होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगातार बरसात हुई तो फसलों में होगा नुकसान
हांसी में सोमवार शाम को हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों की हो रही बिजाई में फायदा होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में लगातार तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी। अगर बारिश से भारी नुकसान हुआ तो किसानों पर आर्थिक संकट गहरा जायेगा।
आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ अधिक वर्षा से होने वाले नुकसान की भी चिंता जता रहे हैं। खेतो में हो रही बिजाई के लिए यह बारिश सोने पर सुहागे का काम कर रही है। सबसे बड़ा असर उन किसानों पर पड़ेगा,जिन्होंने जमीन ठेके पर लेकर खेती की है। फसल खराब होने पर बुवाई का खर्चा ओर ठेके की लागत दोनों निकालना मुश्किल हो जाएगा। उन पर दोहरी मार पड़ेगी।
ढाणी पिरान के किसान सुखदेव ने बताया कि फिलहाल बीच-बीच में होने वाली बारिश खेती के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में इस समय भूजल स्तर करीब दो फुट नीचे है। यदि बहुत अधिक बारिश होती है तो पानी ऊपर आ जाएगा, जिससे खेतों में जलभराव होगा और फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है।
किसान सुखदेव ने पिछले साल का फसल को लेकर बताया कि जुलाई में हुई लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। हालात ऐसे बने कि गेहूं की बुवाई भी समय पर नहीं हो सकी और कई किसानों को दिसंबर के बाद फसल बोनी पड़ी थी। अब सब कुछ मौसम पर निर्भर है। यदि रुक-रुक कर बारिश होती रही तो खेती के लिए यह बेहद लाभदायक रहेगी, लेकिन लगातार मूसलाधार बारिश किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।