Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh: Father takes his own life by hanging after killing his children; bodies of all three found in an Omaxe City flat.
{"_id":"6a5627a9ddb7643bab0571da","slug":"video-bahadurgarh-father-takes-his-own-life-by-hanging-after-killing-his-children-bodies-of-all-three-found-in-an-omaxe-city-flat-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ : बच्चों की हत्या के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान,ओमैक्स सिटी के फ्लैट में मिले तीनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ : बच्चों की हत्या के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान,ओमैक्स सिटी के फ्लैट में मिले तीनों के शव
-पत्नी मायके गई थी, किराये के फ्लैट में रह रहा था परिवार, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
-मृतकों में मूल रूप से महेंद्रगढ़ के गांव खुडान निवासी सुनील, उनके दो पुत्र रोहित व मोहित शामिल हैं
-पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी किया है बरामद, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते सुनील ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। अभी पुलिस ने सुसाइड नोट को सार्वजनिक नहीं किया है। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 एसएचओ सत्यवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फ्लैट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
मृतक महेंद्रगढ़ जिले के खुडान गांव के रहने वाले सुनील (38) हैं। वे पिछले चार-पांच साल से ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में किराये के फ्लैट नंबर-309 में रह रहे थे। सुनील ड्राइविंग के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। उसका परिवार बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित हरि नगर में रहता है और सोमवार की रात परिजनों को पत्नी के आने की बात कहकर लाइनपार से ओमैक्स स्थित फ्लैट में आया था। उसकी पत्नी मधु कुछ दिनों से कहीं बाहर गई हुई थी। हादसे के बाद पत्नी भी मौके पर आई। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की। बताया गया है कि सुनील जुआ खेलने का आदी था और पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सुनील को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। मंगलवार सुबह मृतक के भाई प्रवीण ने सुनील के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो वे फ्लैट पर पहुंचे और कमरा खोला गया तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके भतीजे मोहित (6) और रोहित (10) के शव बेड पर पड़े थे तो भाई सुनील फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उन्होंने परिवार को सूचित किया। लाइनपार क्षेत्र से परिजन ओमैक्स स्थित फ्लैट पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फ्लैट का दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस को फ्लैट के अंदर सुनील और उसके दोनों बच्चों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों की जहर देकर हत्या की गई और उसके बाद सुनील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों के अनुसार परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी को भी ऐसी घटना की आशंका नहीं थी।
ओमैक्स स्थित बीपीएल फ्लैट में दो बच्चों और एक व्यक्ति का शव मिला है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।