फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted to Hospital

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला: मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Sep 2026 12:45 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 12:45 PM IST
सार

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता के वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने के लिए कार्रवाई की

विज्ञापन
Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted to Hospital
मुख्य आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई तेज कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। इस दौरान मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी नवीन कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

जमुई-लखीसराय सीमा के पास हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि पुलिस और आरोपियों के बीच यह मुठभेड़ जमुई-लखीसराय सीमा पर कुंदर के पास हुई। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वहां छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगने की जानकारी है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हाल जाना और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

हरेराम यादव को भी गोली लगने की बात, आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस कार्रवाई के दौरान हरेराम यादव के भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से अभी तक स्पष्ट जानकारी या आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करने के साथ उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा था मामला

दरअसल, जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद राजनीतिक स्तर पर भी मामले को लेकर बयान सामने आए। कांग्रेस और राजद ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी के लिए पहुंची। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच में जुटी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मुठभेड़ की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। साथ ही, मामले में फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed