{"_id":"6a56366d7d9fde727704c100","slug":"villagers-chased-a-tiger-in-khutar-shahjahanpur-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर के खुटार में ग्रामीणों ने बाघ को दौड़ाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर के खुटार में ग्रामीणों ने बाघ को दौड़ाया, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 06:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर से खुटार जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम एक बाघ को देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बाघ को दौड़ दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिससे ग्रामीण बाघ के पीछे दौड़ते दिख रहे हैं। गनीमत रही कि बाघ ने हमला नहीं किया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
सोमवार शाम कुछ लोग खुटार से गांव चांदपुर की ओर जा रहे थे। चांदपुर के महेश बाबा स्थान के पास एक बाघ गन्ने के खेत से निकलकर रोड के पास चकरोड पर आ गया। शोर मचाने पर बाघ वापस गन्ने में चला गया। खेत की पगडंडी पर कुछ लोग बाघ होने की बात कहकर अन्य लोगों को बाघ दिखा रहे थे।
शोर होने पर बाघ पगडंडी पर आगे बढ़ा तो लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ने लगे। ऐसे में बाघ पीछे मुड़कर हमलाकर देता तो लोगों की जान भी जा सकती थी। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि किसी ने बाघ होने की जानकारी पर वनकर्मियों को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।