{"_id":"6a55e4752dede885b00b87a9","slug":"video-two-bike-thieves-arrested-while-trying-to-sell-stolen-motorcycle-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्राहक की तलाश में खड़े थे शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा; बाइक हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्राहक की तलाश में खड़े थे शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा; बाइक हुई बरामद
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़े दो शातिर बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक देशी तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भवानी सिंह कॉलेज के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गोविन्दा तथा जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में बरामद एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल थाना न्यू आगरा क्षेत्र से चोरी की निकली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गोविन्दा निवासी जगजीवन नगर (मूल निवासी सरन नगर, दयालबाग) पर चोरी समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं जितेन्द्र निवासी जगजीवन नगर के खिलाफ भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और उनके गिरोह में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।