{"_id":"6af52a85162835197806e8ce","slug":"gold-prices-hit-middle-class-budgets-what-bought-10-grams-in-2021-gets-just-3-7-grams-in-2026-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मध्यमवर्ग की पहुंच से दूर हुए गहने; पिछले 5 साल में कितना बदला भाव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मध्यमवर्ग की पहुंच से दूर हुए गहने; पिछले 5 साल में कितना बदला भाव?
Thu, 12 Nov 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:25 AM IST
सार
आगरा में सोने की कीमत पांच साल में 47,257 रुपये से बढ़कर 1,41,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। 2021 में 10 ग्राम सोना खरीदने वाला बजट अब घटकर महज 3.7 ग्राम रह गया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शादी-ब्याह और त्योहारों पर सोना खरीदना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण ब
- फोटो : सोशल मीडिया( जांच एजेंसी)
विस्तार
सोने की चमक जेब पर भारी पड़ रही है। दिवाली पर शगुन के लिए भी सोना मध्यम वर्ग के लिए ख्वाब साबित हुआ। आलम यह है कि पांच साल पहले जितने में एक तोला सोना मिल रहा था, अब उतने में एक चौथाई भी नसीब नहीं हो रहा।
दिवाली पर 2021 में जो परिवार 47,257 रुपये जोड़कर 10 ग्राम यानी एक तोला सोने का सिक्का या छोटा-सा गहना खरीद लिया करता था, वह परिवार आज बेबस है। 2026 की दिवाली पर सोने के भाव इस कदर भागे कि उसी बजट में हाथ में केवल 3.7 ग्राम सोना आ सका। बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर सोना जुटाने वाले मां-बाप के लिए सोने में आई महंगाई की चमक अब किसी सदमे से कम नहीं है।
एक साल में 60.2% की छलांग
आगरा सराफा मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि सोना में सबसे बड़ा झटका दिवाली 2024 से 2025 के बीच लगा। महज एक साल में भाव 60.2% की छलांग लगाकर 1.26 लाख रुपये के पार निकल गया। थोक बाजार का यह भाव जब जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ खुदरा दुकान तक पहुंचता है तो भाव सुनकर आम खरीदार की हिम्मत टूट जाती है। शगुन के नाम पर अब तोले नहीं सिर्फ रत्ती और ग्राम में समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
सोने का महंगाई मीटर
दिवाली 2021: 47,257 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2022: 52,152 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2023: 60,029 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2024: 79,181 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2025: 1,26,854 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2026: 1,41,287 रुपये प्रति 10 ग्राम