{"_id":"6a55e3139bc50daadb07deb4","slug":"video-solan-congress-padyatra-ram-mandir-donation-theft-case-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, मंदिर में भजन-कीर्तन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, मंदिर में भजन-कीर्तन कर जताया विरोध
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:55 PM IST
Link Copied
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सोलन में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराने विश्राम गृह से गंज बाजार स्थित राम मंदिर तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।
पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने कहा कि यह पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और इसका उद्देश्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी।
राम मंदिर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।