{"_id":"6a55e34da7cfc9c106063786","slug":"video-nahan-hathi-ki-kabr-street-light-issue-sirmaur-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांच दिन से अंधेरे में डूबा हाथी की कब्र क्षेत्र, बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी दुर्घटना और चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांच दिन से अंधेरे में डूबा हाथी की कब्र क्षेत्र, बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी दुर्घटना और चोरी की आशंका
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:50 PM IST
Link Copied
नाहन शहर के वार्ड नंबर-3 के अंतर्गत आने वाले हाथी की कब्र क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। सीजेएम निवास के समीप स्थित इस मार्ग पर अंधेरा छाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो किसी भी समय दुर्घटना या आपराधिक घटना हो सकती है।
स्थानीय निवासी वसीम सैय्यद ने बताया कि शाम ढलते ही सड़क पर पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए रात के समय आवागमन जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। साथ ही क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।