{"_id":"6a55e4f57c27faf7740231f1","slug":"video-long-queues-at-sn-medical-college-as-patients-wait-hours-for-registration-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में चार से पांच घंटे में बन सका पर्चा, एसी में छूटे मरीजों की पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में चार से पांच घंटे में बन सका पर्चा, एसी में छूटे मरीजों की पसीने
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। चार से पांच घंटे में पर्चा बन सका। मरीजों को पर्चा बनाने के लिए धक्कामुक्की भी झेलनी पड़ी। इससे परेशान मरीजों को एसी में भी पसीना आ गए। बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सोमवार को ओपीडी में 3520 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सुबह 8 बजे से पहले ही पर्चा बनवाने के लिए गेट के बाहर तक मरीजों की लाइन लग गई। घंटों लाइन में खड़े रहने से बुजुर्ग और महिला मरीजों को परेशानी हुई। सीट कम होने के कारण कई मरीजों के पैरों में दर्द उखड़ आया। मरीजों में आपस में ही नोकझोंक भी हुई। इस पर गार्ड ने मामला शांत कराते हुए व्यवस्था संभाली। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि पर्चा काउंटर बढ़ा दिए हैं। ऑनलाइन पर्चा बनाने की भी व्यवस्था है। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कत होती है। अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।