राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एयर विंग का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी 223) मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर शिविर के कमांडेंट एवं एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। महाविद्यालयों के वर्ग में वल्लभ राजकीय काॅलेज मंडी को समग्र चैंपियन घोषित किया गया। इस संस्थान ने कुल 18 स्वर्ण एवं 9 रजत पदक जीते। ड्रिल और अनुशासन की ट्रॉफी भी इसी संस्थान के नाम रही। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन इस संस्थान का नेतृत्व किया। फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा के नेतृत्व में 11 स्वर्ण और 16 रजत पदकों के साथ डिग्री काॅलेज कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालयों के वर्ग में डीएवी स्कूल मंडी ने 4 स्वर्ण और 8 रजत पदकों के साथ समग्र चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा 4 स्वर्ण एवं 4 रजत पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।