{"_id":"6a566c508e8112e2e202ec9a","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2026-registration-begins-today-apply-by-july-30-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 जुलाई
Wed, 15 Jul 2026 06:30 AM IST
राहुल कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:30 AM IST
सार
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट amarujalafoundation.org या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 95 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो, BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
जो विद्यार्थी कक्षा आठ में या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। योग्य विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2025 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 46 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।
एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को अपने स्कूल का आईकार्ड साथ लाना होगा।