WBJEE JELET 2026: पश्चिम बंगाल जेईएलईटी की फाइनल आंसर-की और नतीजे घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना रैंक कार्ड
WBJEE JELET 2026 Result: डब्ल्यूबीजेईईबी ने जेलेट 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब बोर्ड जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE JELET Result 2026: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) ने जेलेट (JELET 2026) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
अंतिम आंसर-की भी जारी
बोर्ड ने जेलेट 2026 की अंतिम आंसर-की भी जारी कर दी है। यह आंसर-की परीक्षा के बाद हुई आंतरिक जांच और उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार की गई है।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बोर्ड जल्द ही काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार:
- अपनी रैंक के आधार पर कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
- सीट आवंटन रैंक, उम्मीदवार की पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
- सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान में जाकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जेलेट के जरिए छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी (आर्किटेक्चर को छोड़कर) के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे वर्ष यानी तीसरे सेमेस्टर में सीधे प्रवेश मिलता है।
रैंक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले डब्ल्यूबीजेईईबी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nic.in/wbjeeb पर जाएं।
- इसके बाद JELET 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब JELET Rank Card लिंक को चुनें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर रैंक कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।