फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC, HSC Supplementary Result 2026 Declared at mahahsscboard.in, Check steps to download

MSBSHSE Result: महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे करें चेक

Tue, 14 Jul 2026 02:09 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

Maharashtra SSC, HSC Supplementary Result: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Maharashtra SSC, HSC Supplementary Result 2026 Declared at mahahsscboard.in, Check steps to download
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) - फोटो : Official website- mahahsscboard.in (अमर उजाला)

विस्तार

MSBSHSE Supplementary Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने पूरक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने 14 जुलाई को एसएससी (10वीं) और एचएससी (12वीं) सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित किए। छात्र अपने अंकपत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन छात्रों के लिए आयोजित हुई थी यह परीक्षा?

सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या उससे अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे।

इन परीक्षाओं के जरिए छात्रों को बिना एक साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक और मौका मिलता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्र अब आगे की पढ़ाई और दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

कब हुई थीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं?

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जून और जुलाई में आयोजित की थीं।

  • 10वीं (एसएससी) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 30 जून 2026 तक चली थी।
  • 12वीं (एचएससी) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कैसे देखें रिजल्ट?

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • एसएससी या एचएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • जानकारी जमा करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपने अंकपत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed