NEET UG Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा की OMR शीट की स्कैन कॉपी जारी; जानिए कब तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति
NEET UG 2026 OMR Answer Sheet: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) की स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिका (OMR Answer Sheet) और दर्ज किए गए उत्तर आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। यह प्रक्रिया निर्धारित समय के लिए उपलब्ध रहेगी और असंतुष्ट होने पर ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
एनटीए ने नीट (UG)-2026 के लिए ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवियों और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स को आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिया है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ओएमआर शीट की स्कैन की गई प्रति उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण के समय दिए गए पंजीकृत ईमेल पते पर भी भेज दी गई है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। सुरक्षा बढ़ाने के लिए OTP आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रणाली भी लागू की गई है।
इस दिन तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति
उम्मीदवारों को रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक रिस्पॉन्स चैलेंज पर 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जो नॉन-रिफंडेबल होगा। रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चैलेंज की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। । शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद या प्रोसेसिंग शुल्क के बिना कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब उससे संबंधित कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
कब आयोजित हुई थी नीट यूजी की पुनरीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (UG)-2026 की पुनरीक्षा (Re-exam) का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक किया था। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 6 मई को जारी की गई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। 21 जून की नीट यूजी परीक्षा में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।
OMR रिस्पॉन्स चैलेंज कैसे दर्ज करें?
- सबसे पहले परीक्षार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (https://neet.nta.nic.in/) पर जाएं।
- अब आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर प्राप्त OTP दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद "View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses" लिंक पर क्लिक करें।
- स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स का मिलान करें।
- यदि रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स या OMR डेटा में कोई अंतर दिखाई देता है, तो संबंधित प्रश्न चुनकर अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹200 प्रोसेसिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो प्रोसेसिंग शुल्क को रिफंड कर दिया जाएगा।
- भुगतान पूरा होने के बाद "Submit Challenge" पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए पेज को डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।