फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Joint CSIR UGC NET June 2026 Admit Card Released at csirnet.nta.nic.in; Exams Scheduled on July 17 and 18

CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, कब और कौन सा होगा एग्जाम? देखें शेड्यूल

Mon, 13 Jul 2026 05:52 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 13 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

CSIR UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और विषयवार परीक्षा तिथि व शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन
Joint CSIR UGC NET June 2026 Admit Card Released at csirnet.nta.nic.in; Exams Scheduled on July 17 and 18
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

CSIR UGC NET Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें और परीक्षा केंद्र पर इसकी प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन

17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 17 और 18 जुलाई 2026 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

 
परीक्षा तिथि विषय का नाम शिफ्ट-1 शिफ्ट-2
17 जुलाई 2026 लाइफ साइंसेज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक -
17 जुलाई 2026 मैथमेटिकल साइंसेज - दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
17 जुलाई 2026 फिजिकल साइंसेज - दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
18 जुलाई 2026 केमिकल साइंसेज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक -
18 जुलाई 2026 अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक -

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया गया है, इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से जारी किया जाता है और यह पात्रता की अंतिम स्वीकृति नहीं है।

एडमिट कार्ड पर लिखी किसी भी जानकारी में काट-छांट या बदलाव न करें। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में उम्मीदवारों की पात्रता की दोबारा जांच की जाएगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना न भूलें।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Joint CSIR-UGC NET June 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed