फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Class 10th model question papers Out at hpbose.org: Direct link to download here

HPBOSE Class 10th: हिमाचल बोर्ड ने कक्षा 10वीं के मॉडल प्रश्न पत्र किए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 13 Jul 2026 03:44 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 13 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

HPBOSE Class 10th Model Question: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
HPBOSE Class 10th model question papers Out at hpbose.org: Direct link to download here
HPBOSE - फोटो : official Site

विस्तार

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अब विषयवार मॉडल पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रश्न पत्रों को नए मूल्यांकन पैटर्न और परीक्षा ढांचे के अनुसार तैयार किया गया है।

विज्ञापन


मॉडल प्रश्न पत्र छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद करेंगे। इनके माध्यम से छात्र नवीनतम परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंक वितरण को समझ सकेंगे। साथ ही, मॉडल पेपर हल करने से उन्हें बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी तैयारी का आकलन करने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन

किन विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं?

छात्र अब अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, कला और शारीरिक शिक्षा समेत कई विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ व्यावसायिक (वोकेशनल) विषयों के मॉडल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बताया है कि आने वाले समय में अन्य विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। इसलिए छात्रों को नए अपडेट के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

इस साल किन छात्रों ने किया टॉप?

HPBOSE 10वीं परीक्षा में एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमन ने 698 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर ने 697 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

मॉडल प्रश्न पत्र कैसे करें डाउनलोड?

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर "Download" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Model Paper से संबंधित लिंक खोलें।
  • नई विंडो में कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का विकल्प चुनें।
  • जिस विषय का मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करना है, उसे चुनें।
  • संबंधित PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed