JNU Admissions 2026: जेएनयू में स्नातक, COP कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू; CUET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Admission 2026: जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र छात्र जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
CUET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा प्रवेश
जेएनयू में बीए (ऑनर्स), बीएससी और विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2026 परीक्षा दी है, वे अपने स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को JEE Main, JoSAA या DASA काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएंगी।
प्रवेश के लिए क्या हैं योग्यता मानदंड?
- जो छात्र अभी कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
- COP (Certificate of Proficiency) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 45% अंक होना आवश्यक है।
- 10+1 शिक्षा प्रणाली के तहत उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी COP कार्यक्रमों के लिए पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने 10+1+3 प्रणाली के तहत किसी विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री के प्रथम वर्ष में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त किए हों।
- जेएनयू के बीटेक कार्यक्रम में छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए कम से कम 155 क्रेडिट अर्जित करने होंगे।
- बीटेक कार्यक्रम की कुल अवधि 8 सेमेस्टर होगी।
- छात्र वैकल्पिक (Elective) पाठ्यक्रमों का चयन कर अतिरिक्त क्रेडिट भी प्राप्त कर सकते हैं।
- अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अंतर-विषयक (Interdisciplinary) ज्ञान विकसित करने का अवसर मिलेगा।
क्या है आरक्षण के नियम?
जेएनयू ने प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन करते हुए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित की हैं। विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं। यह आरक्षण केंद्र सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगा।
समान अंक आने पर कैसे होगा चयन?
- PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 5% सीटें आरक्षित हैं।
- OBC (NCL) श्रेणी के उम्मीदवारों को पात्रता परीक्षा में अंकों के प्रतिशत में 10% तक की छूट मिलेगी।
- विश्वविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा, क्योंकि सीटों की संख्या सीमित है।
- BA, BSc और COP कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई मौखिक (इंटरव्यू) परीक्षा नहीं होगी।
- यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान (टाई) होते हैं, तो कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी।
- स्नातक और COP कार्यक्रमों में टाई की स्थिति में CUET UG या JEE Main में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
- यदि इसके बाद भी टाई बनी रहती है, तो कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा।
- जिन उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, उन्हें परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवारों पर प्राथमिकता दी जाएगी।