CSEET June 2026 Result: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा के नतीजे 15 को, जानें समय और अगला चरण
CSEET June 2026 Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया 15 जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 सत्र का परिणाम जारी करेगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET June 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र का परिणाम 15 जुलाई को घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा 1 से 4 जून 2026 के बीच आयोजित हुई।
कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र का परिणाम 15 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम जारी होने से पहले अपने लॉगिन विवरण तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक जरूरी?
आईसीएसआई के नियमों के अनुसार, CSEET जून 2026 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो उम्मीदवार इन दोनों शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।
पिछले सत्रों का प्रदर्शन
पिछले सत्रों के परिणामों पर नजर डालें तो नवंबर 2025 सत्र में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 रहा था। वहीं, जुलाई 2025 सत्र में 73.01 प्रतिशत और मई 2025 सत्र में 75.08 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे।
परिणाम के बाद अगला चरण क्या?
CSEET जून 2026 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स के अगले चरण CS Executive Programme में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ICSI की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
ICSI की ओर से उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ऑनलाइन परिणाम दस्तावेज और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन के समय इसका उपयोग किया जा सके।
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘CSEET रिजल्ट जून 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद सबमिट करें, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य में जरूरत के लिए अपना CSEET स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।