{"_id":"6a5689ee0278f7727108b76a","slug":"save-primary-education-justice-yatra-reached-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-200903-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ \nन्याय यात्रा पहुंची हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा पहुंची हमीरपुर
Wed, 15 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा मंगलवार को हमीरपुर पहुंची। इस दौरान संघ के राज्य अध्यक्ष रमेश शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि संघ न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम सहित 25 मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 5,000 से अधिक जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। कई स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं, जबकि कई विद्यालयों में शिक्षक तैनात नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रिक्त पदों को भरने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
रमेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाने से शिक्षण व्यवस्था और प्रभावित होगी। उन्होंने इसे प्राथमिक विद्यालयों के हितों के खिलाफ बताया। साथ ही प्रशिक्षित बेरोजगार जेबीटी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी और 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के शिक्षक भाग लेंगे। इस माैके पर राकेश, कुशल, दिनेश सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद