फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cases of fungal infections increase during the rainy season

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में बढ़े फंगल इंफेक्शन के मामले

Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में बढ़ी नमी और उमस के कारण फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रतिदिन 20 से अधिक मामले फंगल संक्रमण के पहुंच रहे हैं, जबकि जिले के सिविल संस्थानों में भी रोजाना औसतन पांच से दस नए मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी अधिक होने से त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से फैलता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनना, साफ-सफाई की कमी और अधिक पसीना आना फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक संक्रमण गर्दन और पैरों की उंगलियों के बीच देखा जा रहा है। मरीजों में खुजली, लाल चकत्ते, जलन और त्वचा पर दाने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार समय पर पहचान और उचित उपचार से फंगल इंफेक्शन ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना बचाव का बेहतर उपाय है।
बॉक्स
ये सावधानियां बरतें मरीज
मरीजों को त्वचा को साफ और सूखा रखना चाहिए। सूती और साफ कपड़े पहनने, तौलिया व अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं साझा नहीं करनी चाहिएं। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
कोट
बरसात में फंगल इंफेक्शन के मामले थोड़े से बढ़ जाते हैं। मरीजों को समय-समय पर चिकित्सक का परामर्श लेना चाहिए। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर


बरसात के मौसम में व्यक्तिगत स्वच्छता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना सबसे प्रभावी है। गीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। -डॉ. अजय कुमार अत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article