फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Abhishek arrives in court to provide a voice sample; find out what the case is about.

अभिषेक की बढ़ेगी मुश्किल या मिलेगी राहत: आवाज का नमूना देने कोर्ट पहुंचे TMC नेता, जानें क्या है मामला?

Wed, 15 Jul 2026 02:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को आवाज का नमूना देने के लिए विधाननगर अदालत पहुंचे। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस को किसी भी विरोध या उत्पीड़न से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
TMC leader Abhishek  arrives in court to provide a voice sample; find out what the case is about.
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित धमकी भरे भाषण (इंटिमिडेटरी स्पीच) से जुड़े मामले में बुधवार को विधाननगर एसडीजेएम (सब-डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) अदालत में अपना आवाज का नमूना (वॉयस सैंपल) दिया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बनर्जी दोपहर में अदालत पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन


अदालत में एक विशेषज्ञ की मौजूदगी में उनकी आवाज का नमूना लिया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिषेक बनर्जी बिना मीडिया से बात किए अदालत परिसर से निकल गए।
विज्ञापन

 

पिछली दो तारीखों में पेश नहीं हुए
जांच एजेंसी के अनुरोध पर आवाज का नमूना देने के लिए विधाननगर एसडीजेएम अदालत की ओर से निर्धारित दो पिछली तारीखों पर वह मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं हुआ था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 10 जुलाई को बनर्जी को इस उद्देश्य से 15 जुलाई को दोपहर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात
बनर्जी की पेशी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां पास के साल्ट लेक स्थित अदालत परिसर के अंदर और आसपास भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उनके वकील की याचिका पर, उच्च न्यायालय ने पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि डायमंड हार्बर सांसद को संबंधित अदालत या जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने पर अंडे फेंकने या किसी अन्य प्रकार के उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।

बता दें कि बनर्जी को 30 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में एक दिवंगत पार्टी समर्थक के घर जाने पर विरोध का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed