{"_id":"6a57239834dcbb285a0b2e0e","slug":"siddharthnagar-murder-case-husband-murders-wife-buries-her-body-inside-house-after-love-marriage-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: 'दुल्हन' की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश; फर्श भी कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: 'दुल्हन' की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश; फर्श भी कराया
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में छह फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने फर्श कराया और उसी जगह चारपाई डालकर सोता रहा। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे दी। एक जून को प्रेम विवाह किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी की हत्याकर शव को घर में दफना दिया और ऊपर से चारपाई डालकर सोता रहा।
हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने जब उसके घर की जांच की तब सच्चाई सामने आई। इसके बाद से ही आरोपी पति और परिवार के सदस्य लापता हैं।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव निवासी शमशेर (22) पुत्र नीवर मुंबई में मजदूरी करता था। वहां उसका परिचय संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हुई। उसका मजहर के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसकी मजहर की बेटी मुफीदन (20) से दोस्ती हो गई।
2 of 9
मुफिदन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्ती प्रेम में बदल गई और एक दिन शमशेर मुफीदन को लेकर अपने गांव आ गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 1 जून 2026 को दोनों का निकाह हो गया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। आए दिन कहासुनी होने लगी।
3 of 9
डुमरियागंज क्षेत्र के चक मझारी गांव में घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच 13 जुलाई को शमशेर ने डुमरियागंज थाने में पत्नी के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मुफीदन के लापता होने की बात उसकी मां सफीदुनिशा को पता चली तो उसने दामाद शमशेर, उसके पिता नीबर व सास खुशबूनिशा के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
डुमरियागंज इलाके के चक मझारी गांव में नव विवाहिता की हत्या के बाद शव को इसी गड्ढे में दफनाया गया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम करीब तीन बजे पुलिस जांच करने शमशेर के घर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान उसके कमरे की कच्ची फर्श पर ताजी लिपाई मिली। संदेह पर वहां खोदाई करवाई गई तो करीब छह फीट नीचे मुफीदन की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
5 of 9
मुफिदन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी पर करता था शक
बताया जा रहा है कि शमशेर को शक था कि पत्नी फोन पर किसी और से बात करती है। इसी शक ने दोनों के रिश्ते में ऐसी कड़वाहट पैदा कर दी कि बात हत्या तक पहुंच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।