फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA: Entrepreneurs to get small plots in Sector 26 and Dhuriapar.

गीडा : सेक्टर 26 और धुरियापार में उद्यमियों को मिलेंगे छोटे प्लॉट

Wed, 15 Jul 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
GIDA: Entrepreneurs to get small plots in Sector 26 and Dhuriapar.
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में छोटे उद्योग स्थापित करने की राह अब आसान होने जा रही है। गीडा प्रशासन ने उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सेक्टर-26 और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में छोटे आकार के प्लॉट विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत न्यूनतम 550 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट काटे जाएंगे, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक गीडा में अधिकांश औद्योगिक प्लॉट बड़े आकार के होने के कारण छोटे निवेशकों और नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि छोटे प्लॉट न होने की वजह से कम पूंजी वाले निवेशकों को प्लांट लगाने में दिक्कत होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने दोनों क्षेत्रों में छोटे प्लॉट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गीडा की सीईओ अनुज मलिक का कहना है कि छोटे प्लॉट उपलब्ध होने से नए निवेशकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सेक्टर-26 और धुरियापार में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ प्लॉटों का नियोजन किया जाएगा ताकि उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed