फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Load of Hindi Bazaar redistributed by creating the Ghantaghar feeder; relief for 4,000 households.

Gorakhpur News: घंटाघर फीडर बनाकर हिंदी बाजार का बांटा लोड, चार हजार घरों का राहत

Wed, 15 Jul 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Load of Hindi Bazaar redistributed by creating the Ghantaghar feeder; relief for 4,000 households.
गोरखपुर। अब सराफा बाजार में बिजली फाल्ट की समस्या दूर हो जाएगी। बिजली निगम ने दो फेज में व्यवस्था सुधार का निर्णय लिया है। पहले फेज में लालडिग्गी बिजली उपकेंद्र से एक नया घंराघर फीडर बनाकर हिंदी बाजार फीडर का लोड कम कर दिया गया है। दोनों फीडरों के बीच आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) स्थापित की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर एक फीडर से दूसरे फीडर को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी। दूसरे चरण में ढीले तार कसे जाएंगे और जर्जर तारों को बदला जाएगा।
विज्ञापन


बिजली निगम के अनुसार, पहले हिंदी बाजार फीडर से 19 ट्रांसफाॅर्मरों पर लगभग 200 एंपियर का लोड संचालित होता था। अलग होने के बाद घंटाघर, रायगंज और बनकटी चक सहित 11 ट्रांसफाॅर्मर नए घंटाघर फीडर से संचालित होंगे, जबकि गोपी गली, गहना बाजार, मदरसा चौराहा, सराय और जेके कॉम्प्लेक्स सहित 10 ट्रांसफाॅर्मर हिंदी बाजार फीडर से जुड़े रहेंगे। इससे दोनों फीडरों पर लोड संतुलित होगा।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि इस व्यवस्था से हिंदी बाजार और घंटाघर क्षेत्र के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बार-बार फीडर ट्रिप होने की समस्या से काफी राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी। अधीक्षण अभियंता (शहरी) रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता अंकित कुमार और अवर अभियंता संदीप कुमार की देखरेख में कार्य पूरा कर दोनों फीडरों को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed