{"_id":"6a573dfed1a7381f240d94f4","slug":"video-polices-classroom-sp-traffic-gives-children-tips-on-cybercrime-and-traffic-rules-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: एसपी ट्रैफिक ने बच्चों को दिए साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: एसपी ट्रैफिक ने बच्चों को दिए साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के टिप्स
बच्चों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें साइबर अपराध, नशे के खिलाफ और यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि आपात स्थिति में 112 नंबर पर कैसे कॉल करें। साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही नशे से दूर रहने, गुड टच-बैड टच और सड़क सुरक्षा के नियमों पर भी चर्चा की गई। अमर उजाला फाउंडेशन का यह अभियान बच्चों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने और पुलिस को दोस्त के रूप में स्थापित करने के लिए चलाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।