{"_id":"6a5675402f5b00442102877c","slug":"video-bhitargaon-claims-of-adequate-fertilizer-stocks-at-societies-reality-reveals-locked-doors-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीतरगांव : दावा समितियों में पर्याप्त खाद होने का, हकीकत में लटक रहे ताले, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीतरगांव : दावा समितियों में पर्याप्त खाद होने का, हकीकत में लटक रहे ताले, किसान परेशान
भीतरगांव ब्लॉक में 12 साधन सहकारी समितियां हैं इसमें 10 संचालित हैं दो समितियों ग्राम रार व अमौर नई खुली हुई हैं। जिसमें लाइसेंस संबंधी समस्या के चलते अभी तक खाद वितरण शुरू नहीं हो सका। मंगलवार दोपहर 02:35 बजे बिरहर साधन सहकारी समिति ऐमनपुर में ताला लगा मिला। सचिव और अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर सचिव अंकुर तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा, जबकि लेखाकार सुधीर सिंह यादव ने बताया वह चित्रकूट से लौट रहे हैं।
दोपहर 02:58 बजे साधन सहकारी समिति रसूलपुर उमरा में भी ताला लटकता मिला। मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यहां पर खाद लेने के लिए किसान पहुंचते रहे लेकिन समिति में ताला लगा देख वापस लौट जाते रहे।
इस समय धान रोपाई का समय चल रहा है लेकिन साधन सहकारी समिति में लगा ताला देख किसान बहुत परेशान हो रहे हैं। भीतरगांव एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार पांडेय बताते हैं कि सभी समितियां में यूरिया डीएपी सहित खाद उपलब्ध है। वितरण भी चल रहा है। रसूलपुर उमरा के कार्यवाहक विक्रेता विजेंद्र सिंह यादव बैंक संबंधित कार्य के चलते समिति में ताला डालकर चले गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।