{"_id":"6a562f0ee778efa35b030791","slug":"video-rajakaya-aaiitaaaii-ma-rajagara-mal-ka-aayajana-50-sa-athhaka-yavao-ka-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 50 से अधिक युवाओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 50 से अधिक युवाओं को
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 50 से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। राजकीय आईटीआई परिसर में मंगलवार को कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी रहे। मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के 300 से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया।
रोजगार मेले में जिले और बाहर से आईं 10 निजी कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 50 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि निशंक त्रिपाठी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईटीआई की प्राचार्या स्मृति शर्मा ने बताया कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार की प्रक्रिया देर तक जारी रही और चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित आईटीआई के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।