{"_id":"6a5633ed65e6b734550ad51a","slug":"video-uproar-in-sanaur-over-possession-of-a-house-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सनौर में मकान पर कब्जे को लेकर हंगामा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के सनौर विधानसभा क्षेत्र के संत हजारा सिंह नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब अचानक बड़ी संख्या में निहंग सिंहों ने महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक मकान पर कब्जे को लेकर हुआ है। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह मकान रविंदर कंबोज का है। जिसका सौदा कुछ महीने पहले तरविंदर शर्मा से 43 लाख रुपये में हुआ था, जिसमें से 35 लाख बयानों के तौर पर दिए थे। आज तरविंदर शर्मा मकान पर पर कब्जा करने जा रहा था, जिसका केस पहले से ही माननीय कोर्ट में चल रहा है।
कुछ निहंग सिंहों को बुलाकर कब्जा करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निहंग सिंहों को वापस कर दिया और रविंदर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, रविंदर और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि तरविंदर द्वारा बाहर से बुलाए गए निहंग सिंहों ने उनके साथ मारपीट की, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें परिवार के बुजुर्ग और महिलाएं बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।