{"_id":"6a562e2ead10720f5a085214","slug":"video-video-workers-of-karcham-wangtoo-and-baspa-hydroelectric-projects-hold-protest-rally-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कड़छम-वांगतू और बास्पा बिजली परियोजना के कामगारों ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कड़छम-वांगतू और बास्पा बिजली परियोजना के कामगारों ने निकाली रोष रैली
सांगला (किन्नौर)। कड़छम-वांगतू एवं बास्पा हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) के आह्वान पर छोल्टू में एक दिवसीय हड़ताल की गई । हड़ताल में सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया और रोष रैली निकाली। कुपा, किल्बा, कक्षथल और छोल्टू साइट के मजदूर छोल्टू बैंक के समीप एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकाली और जेएसडब्ल्यू कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर सभा आयोजित की। हड़ताल को सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम, राज्य सचिव कुलदीप, राज्य सचिव अमित कुमार, हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, प्रेम चौहान, रंजीत, मिलाफ, जीता सिंह नेगी और राजमन नेगी ने संबोधित किया। वहीं हड़ताल को स्थानीय यूनियन के अध्यक्ष मदन नेगी, महासचिव राजेश कुमार, चेयरमैन संतोष, सचिव श्याम, दीपन बाबा, सुखी साजन और रतन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।