{"_id":"6a564581196d65e98d07d4ae","slug":"crackdown-on-encroachment-nhai-identifies-33-illegal-encroachments-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164769-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अतिक्रमण पर डंडा, एनएचएआई ने 33 अवैध कब्जे किए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अतिक्रमण पर डंडा, एनएचएआई ने 33 अवैध कब्जे किए चिह्नित
विज्ञापन
रामपुर में एनएच पांच पर अवैध कब्जों की जांच करता संयुक्त दल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त टीम को तीसरे दिन भी जारी रहा अभियान, आज डकोलढ़ में होगी कार्रवाई
अब 99 अवैध कब्जों का किया जा चुका खुलासा
कब्जाधारियों को एक सप्ताह का थमाया नोटिस, हटाना होगा कब्जा
एनएचएआई, राजस्व, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनएचएआई, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम रामपुर में तीसरे दिन भी सड़क किनारे हुए अतिक्रमण की जांच में जुटी रही। तीन दिनों की कार्रवाई में 99 अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामलों की पहचान की गई है। एनएचएआई ने सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चूहाबाग डिवाइडर से लेकर मिनी सचिवालय तक निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के कर्मचारियों ने फीता लगाकर सड़क की चौड़ाई मापी और राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा का निर्धारण किया। तीसरे दिन 33 अवैध कब्जों की पहचान की गई और सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए।
एनएचएआई का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति वर्तमान निशानदेही से संतुष्ट नहीं है, तो वह नियमानुसार स्वयं भूमि का डिमार्केशन करवा सकता है। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों के कब्जे भी सामने आए हैं, जिन्हें भी नोटिस दिए गए हैं। अभियान के तहत 9 जुलाई को 32, सोमवार को 34 और मंगलवार को 33 अवैध कब्जों की पहचान की गई। बुधवार को टीम खोपड़ी और डकोलढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच करेगी। अधिकारियों के अनुसार डकोलढ़ क्षेत्र में भी अतिक्रमण की शिकायतें अधिक हैं।
विज्ञापन
एनएचएआई रामपुर के सहायक अभियंता प्रदीप कौशल ने बताया कि तीसरे दिन 33 अवैध कब्जों की पहचान कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को डकोलढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
टीम पहुंची, नगर परिषद के अधिकारी नदारद
रामपुर का चौधरी अड्डा अतिक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में माना जाता है, जहां सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी का कारोबार संचालित होता है। मंगलवार को जब संयुक्त टीम मुख्य बाजार में पहुंची तो नगर परिषद के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर संयुक्त टीम ने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग से समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।