{"_id":"6a562b4de9defc66680872a0","slug":"kanda-katamor-road-in-poor-condition-kisan-sabha-submits-memorandum-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164706-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कंडा-कतमोर सड़क खस्ताहाल, किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कंडा-कतमोर सड़क खस्ताहाल, किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड की कंडा कतमोर सड़क की हालत सुधारने को लेकर किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन। स्रोत : सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जुलाई तक सड़क की हालत सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड के दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण लंबे समय से कंडा-कतमोर सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान हैं। इसको लेकर हिमाचल किसान सभा की खंड इकाई निरमंड ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि 15 जुलाई तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
सभा के अनुसार कतमोर, कंडा, कोल्था, खलैर और धारागई के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन सड़क से आवाजाही करते हैं। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। खराब सड़क के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और परिवहन निगम की बस सेवा भी प्रभावित हो रही है।
किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद ने कहा कि यदि बुधवार तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों को विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि 15 जुलाई तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो किसान सभा आम जनता को साथ लेकर निरमंड में प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। इस अवसर पर किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, राजू बिष्ट, राम दास, दुर्गा दास, जीवत राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।