{"_id":"6a56293d0e5f6f1dd70d29d1","slug":"several-teacher-posts-vacant-at-kangal-school-memorandum-submitted-to-mla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164728-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कांगल स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कांगल स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन के कांगल स्कूल में रिक्त पदों बारे पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कुलदीप राठौर को सौंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप राठौर से मिला पंचायत और एसएमसी का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगल में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के कई पद लंबे समय से खाली हैं। पदों को भरने को लेकर कांगल की प्रधान सुमन शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि जोगेंद्र वर्मा विधायक कुलदीप सिंह राठौर से मिले और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक कार्य भी सुचारु रूप से नहीं हो पा रहे हैं। विद्यालय में प्रवक्ता अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा तथा टीजीटी आर्ट्स के पद लंबे समय से खाली हैं। गैर-शिक्षण वर्ग में सुपरिटेंडेंट, वरिष्ठ सहायक और चपरासी के पद भी रिक्त हैं।
इसके बाद राठौर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की और विद्यालय में रिक्त पदों की जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।