फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Officers' chairs remained empty; BDC members returned without discussion.

Rampur Bushahar News: खाली रहीं अफसरों की कुर्सियां, बिना चर्चा लौटे बीडीसी सदस्य

Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officers' chairs remained empty; BDC members returned without discussion.
पंचायत समिति आनी की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर पंस सदस्यों ने जताया रोष। संवाद
पंचायत समिति आनी की पहली त्रैमासिक बैठक स्थगित
विज्ञापन

सभी विभागाध्यक्षों को दिया था बुलावा, केवल बीएमओ और उद्यान विभाग के एसएमएस पहुंचे
अध्यक्ष सतपाल बोले, अधिकारियों की मौजूदगी के बिना बैठक का औचित्य नहीं
उच्च अधिकारियों से उठाएंगे गैरहाजिरी का मामला
नई तिथि सभी विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद होगी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति आनी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली त्रैमासिक बैठक मंगलवार को अधिकारियों के न आने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन केवल बीएमओ और उद्यान विभाग के एसएमएस ही पहुंचे।
बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर और समिति के सदस्यों ने कड़ा रोष जताया। उन्होंने इसे जनहित, विकास कार्यों और प्रशासनिक जवाबदेही के प्रति गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की बैठकें केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान और विभागों के बीच समन्वय करने का महत्वपूर्ण मंच है।
विज्ञापन

सतपाल ठाकुर ने कहा कि जब अधिकारी ही बैठक में मौजूद नहीं होंगे तो जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए मुद्दों का समाधान कैसे होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना बैठक करने का कोई औचित्य नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से पंचायत समिति की बैठकों को गंभीरता से लेने और जनता से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारियों की अनुपस्थिति का मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष भी उठाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

बैठक स्थगित होने के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी। अध्यक्ष ने बताया कि सभी विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद जल्द ही पंचायत समिति की अगली त्रैमासिक बैठक की नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed