फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stray bull injures passerby in Nogli; residents in a state of panic.

सेब सीजन के लिए सुरक्षित परिवहन और विपणन की व्यवस्था करें : ब्राक्टा

Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Stray bull injures passerby in Nogli; residents in a state of panic.
सेब सीजन की तैयारियों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। संवाद
सेब सीजन और मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक में विधायक ने दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले-सभी विभागों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ करना होगा काम संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब सीजन और मानसून की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी कार्यालय रोहड़ू के सम्मेलन कक्ष में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। इसमें विभागों के अधिकारियों ने सेब सीजन और मानसून में संभावित चुनौतियों और आपदा से निपटने की तैयारियों की जानकारी दी।
ब्राक्टा ने कहा कि सेब सीजन प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बागवानों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। विधायक ने चेतावनी दी कि सीजन और मानसून के दौरान लापरवाही को गंभीरता से लिया जाए। इस वर्ष सेब उत्पादन कम रहने का अनुमान है। ब्राक्टा ने फसल के सुरक्षित परिवहन और विपणन की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संपर्क मार्गों की मरम्मत और रखरखाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्राक्टा ने माल ढुलाई, लोडिंग-अनलोडिंग और ग्रेडिंग के लिए निर्धारित दरों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा। इस वर्ष सभी ग्रेडिंग और पैकेजिंग इकाइयों का पंजीकरण भी किया जाएगा। विधायक ने पुलिस विभाग को रोहड़ू और प्रमुख मंडियों में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या होती है। इसके चलते समय रहते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के दौरान आपदा और आपात सूचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। सेब मंडी रोहड़ू में भी एक अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इससे सीजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। ब्राक्टा ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। बैठक का संचालन उपमंडल अधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने किया। उन्होंने सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सफल संचालन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed