फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five auspicious alignments on Karwa Chauth: A special fast for married women

करवा चौथ पर पांच शुभ योग: सुहागिनों के लिए खास रहेगा व्रत, ये है पूजा और चंद्रोदय का समय

Mon, 26 Oct 2026 02:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

करवा चौथ पर लक्ष्मी नारायण, त्रिग्रही, शुक्रादित्य और गौरी योग का संयोग है। लक्ष्मी नारायण राजयोग वैवाहिक सुख बढ़ाएगा।

विज्ञापन
Five auspicious alignments on Karwa Chauth: A special fast for married women
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति के चलते लक्ष्मी नारायण, त्रिग्रही, शुक्रादित्य, गौरी और परिधि योग जैसे शुभ योग बनेंगे। चंद्रमा के उच्च राशि वृषभ में गोचर करने और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से व्रत का महत्व बढ़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी के अनुसार, ये योग धन-समृद्धि और वैवाहिक सुख के लिहाज से कल्याणकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इसे धन, समृद्धि और वैवाहिक सुख से जोड़कर देखा जाता है। इसी राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की मौजूदगी से त्रिग्रही योग बनेगा, जबकि सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं, वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से गौरी योग बनेगा। इस दिन परिधि योग भी रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

पूजा और चंद्रोदय का समय
चतुर्थी तिथि : 29 अक्टूबर को सुबह 1:06 से रात 10:09 तक।
पूजा का मुहूर्त : शाम 5:38 से 6:56 बजे तक।
चंद्रोदय : रात लगभग 8:15 बजे।

 
विज्ञापन

राशि के अनुसार चुनें शुभ रंग और शृंगार
मेष : गहरा लाल या मैरून वस्त्र और लाल कांच की चूड़ियां।
वृषभ : सफेद, सिल्वर या गुलाबी पोशाक, चांदी की पायल या बिछिया।
मिथुन : हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और गहरी मेहंदी।
कर्क : सफेद, क्रीम या हल्के पीले वस्त्र, मोती के आभूषण।
सिंह: नारंगी, केसरिया या सुनहरे वस्त्र और सुनहरे आभूषण।
कन्या: गहरे हरे या पेस्टल रंग के वस्त्र, हरी चूड़ियां और नथ।
तुला: रेशमी गुलाबी वस्त्र और हीरे या अमेरिकन डायमंड के आभूषण।
वृश्चिक: लाल या मैरून पोशाक, बड़ी लाल बिंदी और सिंदूर।
धनु: पीले या सुनहरे वस्त्र और पूजा में गेंदे के फूल।
मकर: गहरे नीले या बैंगनी रंग के वस्त्र; गहरा काजल और आईलाइनर।
कुंभ: आसमानी, सिल्वर या ग्रे रंग की साड़ी अथवा सूट, बड़े झुमके और चांदी के आभूषण।
मीन: केसरिया या हल्दी पीले वस्त्र और माथे पर सोने का टीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed