फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation handed over to the CIA; mobile phones sent to the Madhuban lab to retrieve the attackers' call details.

Sonipat News: सीआईए को सौंपी जांच, हमलावरों की कॉल डिटेल निकालने के लिए मधुबन लैब भेजे मोबाइल

Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Investigation handed over to the CIA; mobile phones sent to the Madhuban lab to retrieve the attackers' call details.
गोहाना। सोनीपत रोड पर जमीनी विवाद में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच अब सीआईए को सौंप दी गई है। इसके साथ ही जब्त किए गए मोबाइलों की कॉल डिटेल निकालने के लिए मधुबन लैब में भेजे हैं। तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस से पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर बड़ौता बाइपास के नजदीक खेड़ी दमकन गांव निवासी विनोद ने 12 एकड़ जमीन खरीदी हुई है। बड़ौता गांव निवासी रविंद्र का आरोप है कि विनोद ने यह जमीन कम रेट में खरीदी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज भी गलत पेश किए हैं। इस संबंध में कोर्ट में केस चला हुआ है। सोमवार को कोर्ट में गवाही देने के बाद घर लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने रविंद्र और उसके साथियों की गाड़ी पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

सभी एक ही बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। उसके बाद से आरोपी भूमिगत है। पुलिस ने हमलावर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें गठित की हैं। टीमें हरिद्वार, दिल्ली, यूपी, हिमाचल व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रॉपर्टी डीलरों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे डाले जा रहे हैं। मौके से बरामद किए गए आरोपियों के मोबाइल लैब भेज दिए गए हैं। उनकी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी, जिससे उनके बारे में पता लगाया जा सके।
इंस्पेक्टर अंकित, इंचार्ज, सीआईए, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed