फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kalash Yatra from Varanasi welcomed with a shower of flowers.

Sonipat News: वाराणसी से निकली कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Aug 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra from Varanasi welcomed with a shower of flowers.
खरखौदा पहुंची कलश यात्रा का स्वागत करते क्षेत्रवासी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा का मंगलवार को खरखौदा में स्वागत किया गया। वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से निकली कलश यात्रा के खरखौदा पहुंचने पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज की अगुवाई में संत शिरोमिण रविदास की जन्मस्थली से कलश में आई मिट्टी का सम्मान के साथ संत रविदास मंदिर में स्वागत किया गया। इसी मंदिर में रखवाए गए कलश में से अब सोनीपत जिले के प्रत्येक गांव में पवित्र मिट्टी भेजने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का पूरा जीवन हमें सीख देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समान अधिकारों का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सोनीपत के महापौर राजीव जैन, मोनिका दहिया, मीना नरवाल, नपा अध्यक्ष हीरा लाल, देवेंद्र कौशिक, सोनू कौशिक, नरेश, आजाद भौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed