{"_id":"69f1f43d7f75cd9ad40ed95f","slug":"komal-wins-gold-and-silver-at-national-powerlifting-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153193-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोमल ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता एक स्वर्ण व रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोमल ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता एक स्वर्ण व रजत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्रा कोमल गोल्ड मैडल पहने हुए व साथ में प्राचार्या व खेल प्रभारी। कॉल
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की पावर लिफ्टर छात्रा कोमल ने राष्ट्रीय स्तर की जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला ने कोमल को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
खेल प्रभारी डाॅ. अनु ने बताया कि उदयपुर (राजस्थान) में 25 से 28 अप्रैल तक सुभ्रता क्लासिक नेशनल आईपीएफ के संयोजन में नेशनल सब-जूनियर एंड जूनियर पावरलिफ्टिंग एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीवीएम की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा कोमल ने भी हिस्सा लिया।
कोमल ने जूनियर कैटेगरी के 63 किलोग्राम भारवर्ग में फुल पावर लिफ्टिंग एवं डेड लिफ्ट स्पर्धाओं में एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता। काॅलेज लौटने पर प्राचार्य ने कोमल का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि कोमल ने पहले भी पावर लिफ्टिंग में काॅलेज का नाम रोशन किया है। भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार के सफल प्रदर्शन की आशाएं हैं। इसके लिए उन्हें काॅलेज प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
Trending Videos