{"_id":"6a6e04e20ecbe2d0b70adce3","slug":"kush-won-the-35-kg-category-and-yogit-won-the-38-kg-category-at-the-district-level-wrestling-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158021-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा के 35 किलो में कुश और 38 किलो में योगित जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा के 35 किलो में कुश और 38 किलो में योगित जीते
Sat, 01 Aug 2026 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में आयाेजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में शनिवार को अंडर-14 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 70 युवा पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय भारत केसरी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। 35 किलोग्राम भार वर्ग में गन्नौर के कुश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सोनीपत के देव उपविजेता रहे। 38 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत के योगित ने पहला स्थान प्राप्त किया और कथूरा के कैलाश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
48 किलोग्राम भार वर्ग में गन्नौर के हन्नी ने अपने सभी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में खरखौदा के हिमांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। 68 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत के पुनीत विजेता बने जबकि यश को दूसरा स्थान मिला। 75 किलोग्राम भार वर्ग में गन्नौर के शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और सोनीपत के वंश उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवीन मोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और प्रतिस्पर्धा का मंच उपलब्ध कराने की है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की।
कार्यक्रम में राजकीय स्कूल सनपेड़ा के प्राचार्य सुशील राठी, डीपीई मोहन, मनजीत, संजीत, दीपक, नरेश, कोच राजेश सरोहा, रविंद्र छिक्कारा सहित अन्य खेल प्रेमी लोग उपस्थित रहे।
वहीं, जिलास्तरीय एसजीएफआई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिंदू विद्यापीठ, सोनीपत के कक्षा 9वीं के छात्र वैभव ने 42-44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान नाया है। जिलास्तरीय अंडर-17 (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप में कक्षा 11वीं के छात्र वंश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।